सैलाना कृषि उपज मंडी मे अधिकारियों से अभद्रता करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना कृषि उपज मंडी मे अधिकारियों से अभद्रता करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर की कृषि मंडी में शुक्रवार सुबह प्याज के भाव कम होने के विवाद के दौरान आया एक किसान अर्जुन पिता मांगीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अड़वानिया प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था। तभी उसे समझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन वह नही माना। तब एसडीएम तरुण जैन ने सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश को उसे पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लेकर आई और कुछ देर में ही छोड़ दिया। तभी पुलिस ने कुछ समय के बाद उसे दौरान हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार यह आरोपी पहले भी एक पुराने विवाद में था। बाउडवर पर चल रहा था। इस के साथ ही 170 के तहत शराब के नशे में था। गिरफ्तार कर के एसडीएम कैर्ट में पेश किया गया। उसके बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *