सैलाना की कृषि उपज मंडी गेट के बाहर किसानों ने किया हंगामा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना की कृषि उपज मंडी गेट के बाहर किसानों ने किया हंगामा

किसानों को समझाते अधिकारी
आक्रोशित किसान रोड जाम करते हुए 

प्याज के भाव एक से डेड़ रुपये प्रति किलो के भाव आने से किसानों ने प्याज न बेचकर मंडी गेट के बाहर प्याज रोड पर बिखेर कर जताया विरोध। सैलाना एसडीएम तरूण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित पुलिस का अमला रहा मौजूद। किसानों ने एसडीएम जैन को सोपा ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना नगर की कृषि उपज मंडी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब बड़ी तादात में आक्रोशीत किसान प्याज की उपज को बेचे बीना ही नीलामी स्थल से प्याज की उपज को लेकर मंडी परिसर के मेंन गेट के बाहर लेकर पहुंचे, और देखते ही देखते ट्राली में रखा सारा प्याज रोड पर बिखेर दिया, और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आनंद फानन में स्थानीय प्रशासक व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

ये हैं पुरा मामला-

शुक्रवार सुबह सैलाना की क्रषी उपज मंडी में प्याज निलामी को लेकर आये किसान आक्रोशित हो गये जब उनके उपज की किमत व्यापारियों ने मात्र एक से डेड़ रुपये प्रति किलो लगायी। किसानों ने प्याज न बेचकर मंडी के प्रमुख गेट के बाहर मेंन रोड पर ट्रेक्टर ट्राली हेड्रोलीक करके सारा प्याज खाली करके अपना विरोध दर्ज करवाया। सूचना मिलते ही स्थित प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया।

किसानों ने कहा की-

जानकारी के अनुसार घनश्याम पिता हीरालाल पाटीदार, विशाल पिता सुभाष पाटीदार, योगेश पिता छोगालाल पाटीदार, आदित्य पिता देवीलाल प्रजापत यह सभी निवासी ग्राम आम्बा। गणपत पाटीदार निवासी ग्राम करिया तथा गोपाल पिता बद्रीलाल पाटीदार निवासी सैलाना ने कहा की सैलाना नगर की कृषि उपज मंडी परिसर में प्याज की बोली कम लगाई थी। किसानों को प्याज के गिरते दामों से होने वाले भारी नुकसानी के चलते कृषि उपज मंडी गेट के बाहर मेन रोड पर आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर– ट्रॉली से अपनी उपज मंडी गेट के सामने सड़क पर उतारकर बिखेर दिया और जाम लगा कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्राशासनिक अमला-

सूचना मिलते ही सैलाना एसडीएम तरुण जैन मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों ने एसडीएम तरुण जैन को एक ज्ञापन देकर उचित दाम निलामी में दिलवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि मंडियों में प्याज के दाम इतने कम हो गए हैं कि लागत भी नहीं निकल पा रही है। परिवहन और मजदूरी का खर्च चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। बाद में पुलिस व मंडी प्रशासन ने मार्ग खुलवाया और सड़क पर फेंका प्याज जेसीबी की सहायता से हटाया। इसी दौरान सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, मंडी सचिव रुमान सिंह भयड़िया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *