पुलिस ने पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

28/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले का औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जावरा रोड स्थित पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले 1 और आरोपी को गिरफ्तार कर मश्रुका बरामद किया गया।

11 जनवरी को फरियादी अभिनव पिता महेंद्र कुमार जैन निवासी रतलाम कैशियर पटेल मोटर बॉडी शॉप रतलाम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा 10 जनवरी की रात्रि में पटेल मोटर्स शोरूम के अंदर 7,586 रुपए ऑफिस में रखे थे तथा एक थैली में 84,000 रखे थे। जब सुबह आकर देखा तो पटेल मोटर्स के कैश रखने की तिजोरी का ताला टूटा हुआ वह दस्तावेज बिखरे थे। तिजोरी को देखा तो उसमें रखें 7 लाख 84,586 रुपए कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया और बाद में पास के टाटा शोरूम मैं भी चोरी होने की सूचना मिली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाने से अज्ञात चोरों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें तीन बदमाश मुंह बांधकर घटना घटित करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरे के दिखे संदिग्ध आरोपियों को ट्रैक किया गया। इस संबंध में थाना टीम के द्वारा करीब 350 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज तथा पुलिस के मुखबीर तंत्र से जानकारी मिली कि घटना में करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार, राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा तथा मुरली उर्फ अलेक्स पिता मनोहर निवासी गुजरात के द्वारा घटना घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई।

टीम द्वारा आरोपी करण जादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना पूर्व मोबाइल बंद कर आने की जानकारी दी गई। उसके उपरांत आरोपी राज जादव को भी गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। वह पुलिस रिमांड के दौरान आरोपीगणों के कब्जे से 35,000 रुपए जप्त किए गए हैं। फरार आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स पिता मनोहर पंवार जाति बेलदार उम्र 24 साल निवासी 05 संजान रोड गौकुलधाम पीठा फलिया उमरगांव हाल मुकाम 501 आपेक्ष होरिजोन संजान रोड उमरगाम थाना उमरगाम जिला वलसाड (गुजरात) को 25 मार्च को गिरफ्तार कर चोरी गये नगदी मश्रुका (रूपयो) मे से आरोपी के हिस्से मे आये रूपयो मे से बचे नगदी 76,300/- रूपये बरामद किये गये। आरोपी मुरली उर्फ एलेक्स को माननीय न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *