रतलाम पुलिस ने हत्या का किया खुलासा
28/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- गुरुवार को शहर का डाट की पुल मे अज्ञात आरोपीयो द्वारा चाकु से हमला कर रईश पिता मुजीद ख़ान निवासी शिव नगर रतलाम की हत्या कर फरार हो गए। मृतक रईश के पिता मुजीद खान की सूचना पर अपराध क्रमांक 223/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गभींरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में अद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम, थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना डीडी नगर, थाना माणक चौक रतलाम, सायबर सेल, सीसीटीवी, डीएसबी की अलग- अलग टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के तुरंत बाद ही आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।
बतादें की फरार आरोपी विधीविरुद्ध बालक 5 के विरूद्ध स्टेशन रोड थाना रतलाम पर 4 अपराध (मारपीट, हत्या का प्रयास के) पंजीबद्ध है। फरार आरोपी विधी विरुद्ध बालक 6 के विरूद्ध स्टेशन रोड थाना रतलाम पर कुल 6 (मारपीट, हत्या का प्रयास, अश्लील गाली गलोच) और औद्योगिक क्षैत्र थाना रतलाम पर 1 अपराध (हत्या का प्रयास) कुल 7 अपराध पंजीबद्द है।




