चोरी करने वाले विधी विरूद्ध बालक को पुलिस ने अभिरक्षा मे लिया
28/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- बुधवार को फरियादी धीरज पिता शांतिलाल शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी म.नं. 129 रिद्दी सिद्दी कालोनी औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया कि वह 23 मार्च को अपनी पत्नि के साथ प्रातः 09.00 बजे बडनगर गये थे। जिसके बाद शाम को करीब 04.30 बजे वापस आ गये थे तथा 24 मार्च को मेरी पत्नि दशा माता की पुजन के लिए सुबह 9.00 बजे गयी थी तथा 12.00 बजे वापस आ गयी थी। जिसके बाद मैं तथा मेरी पत्नि हम लोग दोपहर मे खाना खाकर सो गये थे। दुसरे फ्लोर के कमरे खुले थे बाद शाम को करीबन 4.30 बजे उठकर मेरी पत्नि द्वारा दुसरे फ्लोर के बैडरुम मे रखे अलमारी के कपडे को व्यवस्थित कर रही थी तभी अलमारी मे रखे ज्वेलरी के डिब्बो को देखने पर अलमारी मे रखे सोने की ज्वेलरी का एक लाल रंग का डिब्बा वहा पर नही दिखा तो मैने व मेरी पत्नि ने पुरे कमरे की तलाशी ली परन्तु कोई पता नही चला।
कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के कमरे मे अलमारी मे रखे ज्वेलरी का डिब्बा को चोरी कर ले गया है। डिब्बे मे सोने की चेन एक, हार एक, नथ एक, अंगुठी दो, कान की उपर की लटकन एक जोड व कान कि एक जोड जुमकी रखे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 219/25 धारा 331(4)305 (ए) BNS का पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाने से अज्ञात चोर की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमे फरियादी धीरज शर्मा द्वारा अपने भतिजे पर शंका जाहिर करने पर भतिजे से अपराध सदर मे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया जिस पर वि.वि. बालक से चोरी गये सम्पुर्ण माल कीमती सात लाख रूपये जप्त किया गया।




