रतलाम शहर का श्री कालिका माता के गर्भ गृह की सुंदर सजावट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम शहर का श्री कालिका माता के गर्भ गृह की सुंदर सजावट

28/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- चैत्र नवरात्रि में श्री कालिका माता के गर्भ गृह की सुंदर सजावट प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कालिका माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जावेगी। 30 मार्च रविवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होकर 6 अप्रैल रविवार को रामनवमी मनाई जावेगी। 5 अप्रैल शनिवार को दुर्गा अष्टमी का हवन सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे हवन की आरती पुजारी परिवार द्वारा की जावेगी।

उसके पश्चात पालीवाल परिवार द्वारा भी हवन किया जावेगा। नवरात्रि के पावन पर्व पर गर्भ गृह की सुंदर सजावट की जावेगी। जिससे नवरात्रि में आने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश करते ही एक अलग तरह की आत्म शांति की अनुभूति हो इस कार्य के लिए इस वर्ष भी वाघेला परिवार के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि इस वर्ष भी परिवार द्वारा मंदिर गर्भ गृह के व परिक्रमा स्थल को आर्टिफिशियल फूलों से सजाया जाएगा। उसमें प्रतिदिन अलग-अलग सुगंधित सेंट का स्प्रे किया जावेगा। मंदिर गर्भ गृह में लाइट डेकोरेशन की सुंदर सजावट की जावेगी।

जिससे नवरात्रि में बाहर से भी माता जी के सुंदर दर्शन हो सके मंदिर परिसर के सभी घड़ी घंटाल व पूजन के सभी पात्रों को पोलिश करके नया स्वरूप दिया जाएगा सप्तमी से नवमी तक ताजा सुगंधित फूलों की मंदिर गर्भ ग्रह की सुंदर सजावट की जावेगी नवरात्रि में सुबह आरती का समय 6:00 बजे से वह रात्रि को 9:00 बजे से आरती प्रारंभ की जावेगी सुबह वह शाम की आरती का यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा इसको देखने सकेगे। मंदिर की प्रमुख पुजारी आकाश के मोबाइल नंबर 7415770694 पर मिस कॉल करके भी आप इस लाईव आरती से जुड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *