अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया
28/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत शुक्रवार को अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में रतलाम जिले के 555 हितग्राहियों के खाते में डी.बी.टी के माध्यम से 11,88,00,000 रुपए का अंतरण किया गया। रतलाम जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण निकायों में अनुग्रह सहायता वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, हितग्राही एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




