पुलिस ने चार वर्षीय बालक द्वारा घर का रास्ता भटकने पर बालकों को परिजन से मिलाया
28/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर गाँव में एक 4 वर्षीय बालक मिला है। जोकी घर का रास्ता भटक गया है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में शुक्रवार को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल- 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नरेंद्र जगावत एवं पायलेट संदीप भाटी ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल 112/100 जवानों ने बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक प्रदीप पाटीदार पिता बंटी पाटीदार उम्र 04 वर्षीय निवासी ग्राम ग्राम ढोढर घर से निकलकर रास्ता भटक गया था।




