तीसरा सावन सोमवार पर बडे केदारेश्वर धाम पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रीयों का दिखा हुजूम

कांवड़ यात्रीयों को विभिन्न स्थानों पर फरियाली खिचड़ी प्रसादी की वितरित
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर से पांच किलो मीटर दूर अड़वानिया रोड पर स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर धाम पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में दिन-भर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन होते रहे। दुर दराज से कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर हाथों में कांवड़ थामे, डिजे की धुन पर झुमते नृत्य करते हुए भोले की जयकारे लगाते हुए बाबा भोले के धाम पहुंचते नजर आए।
बतादें की बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री जावरा, रतलाम, सेमलिया, धामनोद, खोखरा, भैंसाडाबर आदि गाँवों से पैदल चलकर सैलाना के बडे केदारेश्वर धाम पहुंचे। पैदल कावड़ यात्री शिव भक्त के रूप मे नजर आये। ये शिव भक्त डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा कर चल रहे। कावड़ यात्रा में किसी ने भगवान शिव का रूप तो कोई नंदी के वेश में नजर आए। साथ मे भूतों की बारात भी चल रही थी तथा महिलाएं सिर पर कलश रखकर नृत्य करते हुए जा रही थी। नगर में सुबह से ही भोले की भक्ति में सराबोर रहे। जो भी कावड यात्रा केदारेश्वर महादेव धाम पर जलाभिषेक करने आयी वो सैलाना नगर मे होते मंदिर जाने वाले पद यात्रियों का स्वागत करने में सैलाना के सामाजिक संगठन भी पीछे नहीं रहे। नगर में कई संगठनो ने आस-पास से आई कावड यात्रियो का जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अड़वानिया केदारेश्वर रोड़ पर अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा फरियाली खिचड़ी पैदल आए भक्तगणों को वितरित की गई। इसी तरह भोले भक्त मंडल की ओर से फरियाली खिचड़ी का विवरण किया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार दोपहर को अड़वानिया केदारेश्वर महादेव मंदिर पर आये और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये। कावड़ यात्राओं की व्यवस्था में एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गड़रिया व रक्षा समिति के सदस्यों के साथ भ्रमण करते रहे। इस बार पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।






