सैलाना नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जानने पालकी में सवार होकर निकले बाबा भोले

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जानने पालकी में सवार होकर निकले बाबा भोले

सैलाना से केदारेश्वर धाम तक निकाली भोले बाबा की पालकी यात्रा 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सावन माह के तीसरे सोमवार पर ढोल, बाजे-गाजो के साथ भोले बाबा कि विशाल पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा के दौरान पुरा नगर भोले के रंग में झुमता नजर आया। श्रृद्धालुओ ने हाथों में कांवड़ थामे भोले बाबा की जयकारों के साथ पालकी यात्रा में शामिल हुए। पालकी में सवार होकर भोले बाबा ने नगर भ्रमण करते हुए। नगर की प्रजा के हाल-चाल जाने। ओर भोले बाबा की पालकी यात्रा केदारेश्वर धाम पहुंची।

बतादे की प्रयत्न जन कल्याण समिति ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर के बांसवाड़ा रोड़ स्थित भगवान निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में सुबह भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजन कर पालकी यात्रा निकाली। पालकी यात्रा में युवा, पुरूष तथा महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए नजर आए। पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकली। पालकी यात्रा का नगर के प्रमुख मार्गो पर फुलों की मालाओं से स्वागत किया गया। वही पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करती हुई अडवानीया रोड स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहा पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर क्षेत्र मे शांति की दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *