चांदनी चौक क्षेत्र में बंदूक की दुकान के संचालक यूसुफ अली की उपचार के दौरान मौत हो गई
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा
रतलाम- (Ratlam) शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक बंदूक दुकान में हुए धमाके में गंभीर रूप से घायल दुकानदार यूसुफ अली (58) की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया था, जहां मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हादसा 26 जनवरी की शाम करीब 4 बजे हुआ था, जब चांदनी चौक स्थित आर्म्स शॉप में अचानक जोरदार धमाका हो गया।
धमाके की आवाज जान बचाने के लिए इधर-में मौजूद लोग अपनी गे। हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से कुछ जलती हालत में दुकान से बाहर निकलकर सड़क की ओर दौड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद के संपर्क में आ गई, जिससे विस्फोट हुआ।




