रतलाम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों का सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों का सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा 

रतलाम- (Ratlam) भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा वीरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने की। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। रेडक्रॉस संचालक मंडल द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। आयोजन में रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संघ एवं इनरवियर क्लब के सदस्यों की सहभागिता रही। सेवा कार्यों पर प्रकाश : चेयरमैन प्रितेश गादिया ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा का पर्याय है। संस्था कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा डायग्नोस्टिक सेंटर कैंसर सेंटर सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने जनसहयोग को इन योजनाओं की सफलता का आधार बताया। वरिष्ठ पत्रकार का वक्तव्य : वरिष्ठ पत्रकार एवं रेडक्रॉस संचालक शरद जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस संस्था वर्षों से रतलाम में निरंतर सेवा कार्य कर रही है। नवीन संचालक मंडल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुभकामनाएं व उपस्थिति रतलाम इलेक्ट्रिक‌ एसोसिएशन के सिद्धार्थ कोठारी एवं इनरवियर क्लब की बबीता श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में हेमंत मुणत, सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, गोपाल जोशी, डॉ. अखिलेश व्यास, प्रवीण सुराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन :कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष संजय लुनिया ने किया। आभार प्रदर्शन दिनेश बारमेचा द्वारा किया गया।

One thought on “रतलाम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों का सम्मान

  1. [3518]PHLRuby Online Casino: Easy Login, Register & Download the Slot App APK for the Best Gaming Experience in the Philippines. Join PHLRuby Online Casino for the best gaming in the Philippines! Fast PHLRuby login, easy register, and PHLRuby download APK for the top slot app. Play today! visit: phlruby

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *