राष्ट्र समर्थ देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य प्रस्तुति रतलाम में 29 जनवरी को
28/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा विश्व मांगलय सभा के संयुक्त तत्वाधान में पुण्य श्लोका अहिल्यादेवी होलकर के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर रतलाम में 29 जनवरी को शाम 5:30 बजे कालिका माता मंदिर गरबा ग्राउंड में राष्ट्र समर्थदेवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पदमश्री डॉ. लीला जोशी, बगलामुखी पीठ खाचरोद के श्री कृष्णानंदजी महाराज, विश्व मांगलय सभा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष सूरज गुमान सिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विश्व मांगलय सभा की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा पाठक उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। रतलाम में दी जाने वाली नाट्य प्रस्तुति के निर्देशक जाने-माने डायरेक्टर सुबोध सुरेजकर हैं। लेखिका विश्व मांगलय सभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी है। पूरे देश में 101 स्थानो पर नाट्य मंचन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 14 स्थानो पर नाट्य प्रस्तुतियां दी जा रही है, इनमें रतलाम शामिल है।




