कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने किया महाविद्यालय का भ्रमण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने किया महाविद्यालय का भ्रमण

28/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्राओं ने प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम का भ्रमण किया।

छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. वाय.के.मिश्र से भेंट की। प्राचार्य द्वारा भ्रमण कर रही छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाएं, परंपरागत, रोजगारोन्मुखी, कौशल विकास आदि कोर्सेज की जानकारी दी गई तथा प्राचार्य डॉ. वाय.के मिश्र ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सीमा खराड़ी के निर्देशन में महाविद्यालय का भ्रमण किया। छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के वाग्देवी भवन का भ्रमण किया। जिसमें उन्होंने अर्थशास्त्र विभाग, स्मार्ट क्लास तथा ओपन जिम का अवलोकन किया। ज्ञान भवन में उनके द्वारा गणित विभाग, कीड़ा विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग, इतिहास विभाग, सांख्यिकी विभाग, डाटा साइंस, कैरियर मार्गदर्शन एवं युवा संसाधन केंद्र आदि का भ्रमण किया एवं जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने डाटा साइंस विभाग में जाकर के डाटा साइंस विभाग की बारीकियों को जाना। तत्पश्चात कंप्यूटर विभाग एवं हर्बल गार्डन का भ्रमण किया। भौतिक विभाग व रसायन विभाग का भ्रमण किया गया, भौतिक विभाग में डॉ. एल.एस. चौंगड़ द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई तथा रसायन विभाग में प्रो. दिनेश बौरासी द्वारा उपकरणों से पदार्थों के परीक्षण को समझाया गया।

इसके पश्चात छात्राओं ने लाइब्रेरी का भ्रमण किया। तथा ई -लाइब्रेरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राणी शास्त्र विभाग में विद्यार्थियों ने प्रो. अनीस मोहम्मद से प्राणी शास्त्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वनस्पति शास्त्र विभाग, माइक्रोबायोलॉजी का भी भ्रमण किया। भूगोल विभाग, हिंदी विभाग, अंग्रेजी विभाग एवं एन एस एस का भी भ्रमण किया गया। भूगोल विभाग में प्रायोगिक उपकरणों की जानकारी डॉ.एम.एल. बड़गोत्या द्वारा छात्राओं को विस्तार से प्रदान की गई। इस पूरे भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के डॉ. गोपालसिंह खराड़ी एवं प्रो. विजेंद्र सोलंकी छात्राओं के साथ सभी विभागों में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *