मंगलवार को जनसुनवाई में मोहनलाल को मिला श्रवण यंत्र

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मंगलवार को जनसुनवाई में मोहनलाल को मिला श्रवण यंत्र

28/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सुनाई नहीं देने की बीमारी से पीड़ित मोहनलाल को श्रवण यंत्र प्रदान किया।

रतलाम ग्रामीण के ग्राम लपटिया के रहने वाले मोहनलाल चौहान श्रवण बाधिता की शिकायत लेकर आवेदन देने मंगलवार जनसुनवाई में आए, उनके आवेदन पर सुनवाई करते हुए। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश पर तत्काल मोहनलाल को जनसुनवाई में ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। मोहनलाल अपने घर खुशी-खुशी लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *