गृहमंत्री शाह व सीएम योगी ने संगम में लगाई “डुबकी”

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गृहमंत्री शाह व सीएम योगी ने संगम में लगाई “डुबकी”

28/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar प्रयागराज

प्रयागराज- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। ओर पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक महाकुंभ में संतजनों के सान्निध्य में स्नान किया।

गृहमंत्री शाह ने संतजनों से लिया आशीर्वाद –

महाकुंभ देशवासियों में एकता और सनातन परंपराओं के प्रति गौरवभाव को भी बढ़ा रहा है। गृहमंत्री शाह ने संगम तट पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।

इसी तरह कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज और स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भेंट की। श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु श्रीश्री विधुशेखर भारती महाराज से भेंट की। ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ, पुरी पीठ के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद लिया। निरंजन पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *