मकान में लगी आग पर पाया काबु, सैलाना थाना क्षेत्र का मामला

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मकान में लगी आग पर पाया काबु, सैलाना थाना क्षेत्र का मामला

28/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामनोद में एक मकान में आग लगने की सूचना पर डायल 100 टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
बतादें कि सैलाना थाना के ग्राम धामनोद में साई मंदिर के पास में एक मकान में सुबह अचानक 6 बजे आग लगने का इवेंट जिला रतलाम की डायल हंड्रेड एफआरवीं को प्राप्त हुआ। एफआरवी स्टाफ तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ। साथ ही स्टाफ द्वारा फायर ब्रिगेड को भी अवगत कराया गया। घटना स्थल पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड तथा गांव के जन सामान्य के साथ आग पर तुरंत काबू पाया गया। जिससे आग फैलने से रोका जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ डायल हंड्रेड एफआरबी स्टाफ आरक्षक प्रदीप तथा पायलट जीवन खराड़ी का योगदान सराहनीय रहा। समय से कार्रवाई होने से बड़ी जनहानि होती- होती टली‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *