सैलाना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए दो व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
28/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुये 2 व्यक्तियों को डायल 112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा रोड पर एक एक्सिडेंट हुआ है। जिसमें 2 व्यक्ति घायल हैं। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112/100 भोपाल में गुरूवार को रात्रि मे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल 112/100 स्टाफ आरक्षक प्रदीप दायमा एवं पायलेट अनवर पठान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल 112/100 जवानों ने सभी घायलों को उपचार के लिए एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय सैलाना में भर्ती करवाया।




