अब तीसरी आंखो से की जाएगी दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर निगरानी
28/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार रात 8 लेन हाइवे पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रतलाम जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर गुजरने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ चेकिंग व्यवस्था लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी दौरान में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा 8 लेन पर नाइट विजन ड्रोन कैमरे से निगरानी की शुरुआत की गई है। इसके लिए गुरुवार को रात्रि में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ड्रोन कैमरे से निगरानी का परीक्षण किया गया।
रतलाम पुलिस द्वारा एन. एच.ए.आई (NHAI) की टीम के साथ 8 लेन पर पेट्रोलिंग के दौरान ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जाएगा। निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने एवं पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ पहुंचकर इसे स्थानों को चिह्नित किया जहां पूर्व में पत्थरबाजी की घटना हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सैलाना एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया थाना प्रभारी सैलाना, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




