सैलाना नगर में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का हुआ आगमन, जगह-जगह किया स्वागत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का हुआ आगमन, जगह-जगह किया स्वागत

ओशिन परिसर में नव मतदाता सम्मेलन हुआ आयोजन

रतलाम- (Ratlam) जिले सैलाना नगर के ओशिन परिसर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नव मतदाता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर मुख्य अतिथि थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्पलव जैन, युवा कवि दर्शन लोहार, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनुकूल सोनी, संभाग प्रभारी जयंत राव, अमय आपटे, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, देवचंद पाटीदार आदि मंचासीन थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि नव मतदाता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। युवाओं को चाहिए कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान करें और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही देश को नई दिशा दी जा सकती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्पलव जैन ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नव मतदाताओं को जागरूक रहकर सही नेतृत्व का चयन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अनुकूल सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक, विशेषकर नव मतदाताओं का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान से ही सही नेतृत्व का चयन संभव है, जिससे देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता है। अनुकूल सोनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार के महत्व को समझें, अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाकर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि नव मतदाता देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या भ्रम से दूर रहकर अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को तय करने का माध्यम है। क्रांति जोशी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को समझें, जागरूक रहें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम को यूवा कवि दर्शन लोहार ने भी संबोधित किया‌।सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, नव मतदाता एवं स्थानीय युवा उपस्थित थे। नव मतदाता का मंच पर सम्मान किया।

प्रदेशाध्यक्ष टेलर का जगह-जगह किया स्वागत-

प्रदेशाध्यक्ष टेलर के नगर आगमन पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, पार्षद विशाल धबाई, हेलता धबाई,नाथु राठोड, आशा- किशोर कसेरा, अंम्बिका पाटीदार, मनीषा सिलावट, पुष्पा-सुनिल राठोर, रमेश राणा सहीत कई भाजपाई उपस्थित थे।उधर दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज ने टेलर का पुष्पों से स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ रांका ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *