रतलाम में 10 किमी एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न, शुभम शर्मा व मुस्कान कुशवाहा बने चैंपियन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन, भोपाल के तत्वावधान में रतलाम में रविवार 28 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए किया गया। वयस्क एथलीट वर्ग में पुरुष वर्ग से शुभम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।




