रेलवे बोर्ड के सदस्य हितेंद्र मल्होत्रा ने शनिवार को रतलाम रेल मंडल का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रेलवे बोर्ड के सदस्य हितेंद्र मल्होत्रा ने शनिवार को रतलाम रेल मंडल का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) मल्होत्रा ने रेल मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ रतलाम रेल मंडल सहित पश्चिम रेलवे में चल रही अलग-अलग परियोजनाओं की समीक्षा की व उनमें तेजी लाने को कहा। विशेषकर नीमच-रतलाम दोहरीकरण व इंदौर-उज्जैन में चल रही परियोजनाओं की हर सप्ताह समीक्षा करने के लिए पश्चिम रेलवे व मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) मल्होत्रा ने शनिवार को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में निरीक्षण किया। इस दौरान रतलाम लॉबी की संचालन एवं RRI का गहन जायजा के उपरांत मंडल कार्यालय में सभी ब्रांच अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इन मामलों पर की समीक्षा-

मल्होत्रा ने रेल मंडल कार्यालय में ब्रांच अधिकारियों जिनमें प्रतुख रूप से संचालन, यांत्रिक, विद्युत, सिग्नल, वाणिज्य और इंजीनियरिंग, परिचालन विभाग के प्रमुख शामिल थे के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मंडल के परिचालनिक मुद्दों, यात्री सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर चर्चा की। एवं कर्मचारियों से इस दौरान ब्रिथ एनालाइजर के उपयोग के दौरान आने वाली समस्याओं और समाधान के बारे में बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *