पुलिस ने लूट का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने लूट का किया खुलासा

28/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। बतादें की फरियादी कार्तिक, सेंकल सेन तथा अनीश द्वारा शिवगढ़ थाने पर रिपोर्ट कर बताया कि बीते 25 दिसंबर बुधवार को हम तीनों दोस्त गिरवर माताजी मंदिर स्कूटी से घुमने आए थे। इस दौरान सुबह करीब 5.30 बजे गिरवर माताजी के पहाड कि नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर लूटपाट कि गई तथा किमती सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व मोबाईल छीनकर ले गए है। थाने पर सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा घटना कि तस्दीक कि गई व प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की पताराशी कर मशरूका बरामदगी करने के निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व अनु.अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में पृथक पृथक टीम गठीत की गई। टीम द्वारा फरियादी तीनों दोस्तों से घटना के बारे में पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में फरियादियों के बयान संदेहास्पद होने से शंका होने से सभी से विस्तृत पूछताछ की गई। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की गई। घटना में फरियादी सेंकल सेन ही घटना का मास्टर माइंड है। जिसने अपने दोस्त कुनाल के माध्यम से तीन अन्य दोस्त यश पंडित, प्रांजल कौशल, कुणाल व एक नाबालिंग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। सेंकल सेन द्वारा ही अपने साथीयों कि मदद से दोस्त व स्वयं के साथ लूट कि घटना करवाई गई। संदेह न हो उसके लिये मारपीट भी कि गई। पुलिस के द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।आरोपियों से लूट का मश्रुका सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी कि चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व नगदी तथा घटना में हथियार व वाहन को मेमो, के आधार पर जप्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *