ताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
28/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम जिले के ताल थाना पुलिस ने 24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बतादे कि रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड अभियान के अंतर्गत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे ताल थाना पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये। सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सोनु पिता बगदीराम जाति माली उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल, आशीष पिता मुकेश जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी काँजीकुँआ ताल, मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक उम्र 23 साल निवासी रावला गली ताल के कब्जे से 24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,40,000 हजार रुपये की जप्ती कि जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 692/ 2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।




