पूर्व पीएम सिंह को कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
28/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar नई दिल्ली
नई दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर कई दिग्गज नेता शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने पहुंचे। डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर देश शोक में डूबा हुआ है। गृह मंत्रालय ने देश भर मे सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा कि है। पुर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डाक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर लाया जाएगा। जहा से दोपहर 11:30 बजे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। बतादें की पुर्व पीएम डाक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार रात्रि में निधन हो गया था। पुर्व पीएम मनमोहन सिंह यादव लम्बे समय से बीमारी चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचारों में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। संघर्षों से उपर उठकर कैसे ऊंचाइयों का हासिल किया जा सकता है। उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता रहेगा। एक नेक इंसान के रूप में, एक अर्थशास्त्री के रूप में और रिफॉर्म के प्रति समर्पित नेता के रूप में उन्हें याद किया जाएगा। आज इस कठिन घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं डॉ.मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहीत बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्ति किए।




