कंटेनर व पिकअप की टक्कर में दो चालक हुए घायल
28/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (jaora,mp)- मटर फली से भरा हुआ पिकअप वाहन जावरा-उज्जैन मार्ग, नगर पंचायत के सामने से जा रहा था। इसी बीच सीमेंट से भरे कंटेनर राजस्थान से देवास की ओर जा रहा था। जिसकी भीड़ित हो गई। हादसे में दो वाहन चालक घायल हुए हैं। व दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बतादें की मटर फली से भरी पिकअप और सीमेंट का कंटेनर की नगर पंचायत के समिप भीडत हो गई। शुक्रवार शाम की यह दुर्घटना है। दोनों वाहनों के चालकों को पुलिस और लोगों की मदद से बाहर निकल गया है। जहां से उन्हें जावरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया। हादसे में कंटेनर चालक पप्पू खां पिता मिश्री खां 30 वर्षीय निवासी स्वामीजी की धानी भानियाना पोकरना,जैसलमेर राजस्थान तथा पिकअप चालक हंसराज पिता कैलाश मीणा निवासी गांव बुछार जयपुर राजस्थान घायल हो गए हैं।




