कहीं पर हुई बारिश, तो कही मक्का की आकार के गिरे ओले

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कहीं पर हुई बारिश, तो कही मक्का की आकार के गिरे ओले

28/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार शाम जोरदार मावठे की बारिश हुई है। बारिश इतनी जोरदार थी कि पलक झपकते ही चारों तरफ सड़कों मे पानी ही पानी दिखाई दिया। ग्रामीण अंचल में बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले भी गिरे है। बारिश होने से अधिकतर क्षेत्रों की बिजली गुल भी हुई थी। बीते दो दिनों से आसमान में बादलों का डेरा जमना दिखाई दिया और देखते ही देखते शुक्रवार को देर शाम को तेज जोरदार बारिश होना शुरू हुई। तापमान में गिरावट होते ही लोगों ने गर्म वस्त्र पहनना शुरू किया। जावरा, आलोट, आंबा, मलवासा, सातरूंडा, सकरावदा, सैलाना, सुखेड़ा, उपलई सहित अन्य को जगहों में तेज बारिश होती दिखाई दी। सैलाना- पिपलोदा रोड स्थित ग्राम अंबा में बारिश शुरू हुई। इस दौरान मक्का के आकार के ओले गिरते दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि इस इस मावठे से भूजल स्तर में वृद्धि होगी। सीजन के पहले मावठे से गेहूं की फसल में फायदा है। साथ ही अफीम की फसलों में नुकसान होने की संभावना है। इसी तरह जावरा में भी तेज बारिश का दौर चलता रहा। ग्राम उपलाई में मक्के की आकार के ओले गिरते दिखाई दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *