रतलाम पुलिस ने पवन चक्की से केबल चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश

रतलाम- (Ratlam) डीडी नगर एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने पवन चक्की से केबल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।
जिले में पवन चक्की प्लांट पर लगातार हो रही ताँबे व एल्युमिनियम केबल चोरी की घटनाओं को रोकने एवं पूर्व में घटित घटनाओं के खुलासे के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम गायत्री सोनी एवं थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल पर केम्प कर लगातार चोरी के आरोपीयों को पकडने का प्रयास किया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, मुखबिर सूचना तंत्र एवं संदेहियों से पूछताछ के आधार पर छानबीन की गई। इस दौरान संदेही विष्णु पिता भेरूलाल मालीवाड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।




