सैलाना से 6 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत तिरुपति के लिए किए रवाना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना से 6 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत तिरुपति के लिए किए रवाना

रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के सैलाना नगर परिषद द्वारा 6 यात्रियों को तिरुपति यात्रा की सौगात दी गई। गुरुवार को सैलाना नगर परिषद से रेलवे स्टेशन के लिए यात्रियों को रवाना किया गया। रवाना होने के पूर्व यात्रियों का सम्मान करते हुए विदाई दी।

यात्रियों को ले जाने वाले वाहन को नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, परिषद सीएमओ मनोज शर्मा द्वारा सभी यात्रियों को पुष्पमाला पहना कर यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी हुक्मीचंद परिहार, धन्नालाल परमार, सुरेंद्र सिंह चौहान, अभिमन्यु ग्वाले, मोनिका भुरिया, धीरज रावत, भीमसेन लहरी, कैलाश बैरागी सहित निकाय कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *