विद्यालय स्तरीय स्टेप बैक कार्यक्रम ‘मनन’ संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विद्यालय स्तरीय स्टेप बैक कार्यक्रम ‘मनन’ संपन्न

रतलाम- (Ratlam) सीएम राइज विनोबा रतलाम में व्यक्तिगत और सामूहिक उपलब्धियों, चुनौतियों और सीख को साझा करने, टीम बिल्डिंग और स्कूल नेतृत्व को रचनात्मक फीडबैक देने के लिए विद्यालय स्तरीय स्टेप बैक कार्यक्रम ‘मनन” का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम “एक शब्द में पूरी बात” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने एक-एक शब्द में पिछले वर्ष के अनुभव को साझा किया। “वाल ऑफ प्राइड” में स्टिकी नोट्स के माध्यम से अपनी एक व्यक्तिगत और एक विद्यालय की उपलब्धि को प्रत्येक शिक्षक ने लिखित रूप में प्रस्तुत किया। कोल्ड कॉलिंग के माध्यम से अजय मरमट, राजेन्द्र शर्मा और भावना रावत ने अपने विचारों को साझा किया। पश्चात शिक्षण प्रतिभागियों के चार समूह बनाए गए जिसमें उन्होंने आपस में चर्चा कर विद्यालय की एक-एक मुख्य चुनौती को चिन्हित किया और उसे श्याम भट्ट पर लिखा। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कम दक्षता वाले विद्यार्थियों की अनियमितता और कुछ विद्यार्थियों में स्वअनुशासन की कमी को चुनौतियों के रूप में चिन्हित किया गया। इन चुनौतियों के समाधान की चर्चा में अनिल मिश्रा, सरिता राज पुरोहित, हिना शाह, सीमा अग्निहोत्री द्वारा विचार व्यक्त सुझाए गए।

श्यामा वर्मा और ज्योति मंडलोई के साथ में सभी शिक्षकों के द्वारा स्कूल नेतृत्व को फीडबैक प्रदान किया गया। जिसमें “अगर आप स्कूल लीडर होते?” तो किस तरह से कार्य करते, इस पर सभी ने अपने विचार व्यक्त लिखे तथा इस पर हर्षिता सोलंकी, प्रदीप वैष्णव, शोभा ओझा ने अपने विचार साझा किये। संस्था उपप्राचार्य और अकादमिक प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौर ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए नवाचार, शिक्षकों को स्वतंत्र नेतृत्व के अवसर, समय प्रबंधन के महत्व आदि पर चर्चा की। उन्होंने लोक प्रशासन के विभिन्न सिद्धांतों को साझा किया तथा एक सकारात्मक और समय प्रबंधन आधारित कार्य योजना बनाई जाने पर बल दिया। संचालन श्याम वर्मा द्वारा और आभार ज्योति मंडलोई द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *