नामली पुलिस ने ब्लेक रंग की स्कार्पियो वाहन से अवैध शराब की पेटीयों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- ( Ratlam) जिले की नामली थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1706 बल्क लीटर शराब व 15 लाख की स्कार्पियो जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में थाने पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। थाना प्रभारी की सुचना पर गुरुवार को पुलिस की टीम ने संदिग्ध वाहन एक ब्लेक रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 43 सीबी 1123 को रोककर वाहन चालक से उसका नाम पता पूछते गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान जाति नाथ उम्र 30 साल नि.मुढका, थाना बीएनपी देवास को होना बताया व वाहन को विधिवत चेक करते वाहन मे शराब भरी होना पाई गई।
जिसके लायसेंस के बारे मे पुछते नही होना पाया जो आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर स्कार्पियो वाहन से अवैध अग्रेजी शराब 446 बल्क लीटर किमती 73,680/- व देशी शराब प्लेन व मसाला 1260 बल्क लीटर किमती 70000/- रुपये कुल 1706 बल्क लीटर किमती 1,43,680/- व स्कार्पियो वाहन एमपी 43 सीबी 1123 किमती 15 लाख रुपये को जप्त किया गया व आरोपी के विरुध्द थाना नामली पर अपराध क्रमांक 504/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है ।आरोपी से शराब कहा से लाने व कहा ले जाने व अन्य आरोपीयो के बारे मे पूछताछ की जा रही है।




