रतलाम कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी सहित वार्ड पार्षदों ने जिला पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी सहित वार्ड पार्षदों ने जिला पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शहर का वार्ड नंबर 2 मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी में कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षका महिला की हत्या हो गई थी। जिस पर तुरंत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लुटकी वारदात व हत्यारों को अंजाम देने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया, और जिस तरह से अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपति माता, बहन व भाइयों को डर सताने लगा था। उस भय को पुलिस की मेहनत ने शीघ्र ही समाप्त कर दिया।

वार्ड नंबर 1 की पार्षद भावना और हितेश पेमाल, वार्ड नंबर 2 की पार्षद कविता महावर और सुनील महावर, रतलाम कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी के सहयोग से रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। यहां वार्ड नंबर 1 की पार्षद एवं वार्ड नंबर 2 की पार्षद ने पुलिस अधीक्षक कुमार को लिखित में आवेदन दिया गया और निवेदन किया गया कि वार्ड नंबर एक और दो के प्रमुख चौराहों पर अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और सभी क्षेत्रों में निरंतर पुलिस गस्त की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *