जावरा शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका किया बरामद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका किया बरामद

रतलाम- (Ratlam) जिले की जावरा शहर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका बरामद किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मश्रुका सोने चांदी की रकम कुल किमती करीबन 54,000 हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया।

24 मई शनिवार को फरियादीया मोहम्मद वसीम पिता नजर मोहम्मद जाती हम्माल उम्र- 34 साल निवासी- हम्मालपुरा जावरा ने रिपोर्ट किया कि 22 मई गुरुवार को मै व मेरी पत्नि नाजीया बी को साथ लेकर शादी कि खरीददारी करने रतलाम चला गया मेरे घर पर ताला लगा था। करीबन 04.00 बजे जब मे रतलाम से वापस आया मैने घर का ताला खोला और घर मे गया और देखा तो एक व्यक्ति मेरे कमरे कि खिडकी से गलीयारे मे कुदा व सिढीयो से छत के उपर कि ओर भागा मै भी उसके पिछे- पिछे उपर गया तो भागने वाला व्यक्ति हमारे पडोस के मकान की छत पर कुदा जिसको मैने चैहरे से पहचान लिया।

वह मेरे मोहल्ले का रहने वाला फरदीन पिता फिरोज जाती हम्माल था जो गली मे से कुदकर भाग गया फिर मै वापस कमरे मे आया तो देखा की मेरी गोदरेज की अलमारी का ताला टुटा होकर कपडे बिखरे हुए थे। मैने सामान चैक किया तो उसमे से मेरी पत्नि को दहेज मे मिली 5.4 ग्राम लगभग सोने की बाली व 1 पायजेब 100 ग्राम लगभग की नही थी तथा मेरा ड्रायविंग लायसेन्स भी नही था मेरे घर कि खिडकी तौडकर फरदीन मेरे घर मे घुसकर उपरोक्त सामान चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 185/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया‌।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए। तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो ने थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

गठीत की गई टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर मुखबिर सुचना पर बरगुंडापुरा छीपापुरा मस्जिद के पास जावरा से आरोपी फरदीन पिता फिरोज जाति हम्माल उम्र 21 साल निवासी हम्मालपुरा जावरा को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी गया मश्रुका 5.4 ग्राम लगभग सोने की बाली व 01 पायजेब 100 ग्राम लगभग किमती करीबन 54,000 रुपये का बरामद किया गया । आरोपीयो से अन्य संपत्ति संबंधित अपराधो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *