माँ कालिका नगरी में भारत माता के उपासक संत कालीचरण महाराज ने दर्शन कर चढ़ाई नींबू की माला
रतलाम- (Ratlam) माँ कालिका की नगरी रतलाम के गीतांजलि गौ-सेवा समिति ग्राम घटवास स्थित 108 कुण्डात्मक शिव शक्ति महायज्ञ महाकाली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ महोत्सव आयोजन में विशेष तौर शिव ताण्डव स्त्रोत कर्ता महाकाल भक्त विश्व प्रसिद्ध संत कालीचरण महाराज ओम् काली हिंदू चेतना एवं भारत माता के उपासक का नगर आगमन पर माँ कालिका माता के दर्शन वह पूजन कर नींबू की माला कालिका माता को चढ़ाई तत्पश्चात आरती की।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम दो बत्ती चिकित्सालय पर संगठन द्वारा गिलोय बेल माला स्वदेशी उत्पाद से सम्मान किया गया। जिससे संत प्रभावित होकर फुलों से बढकर प्रकृति प्रदत्त श्रेष्ठतम सम्मान की उपाधि दी। संत उपासकों में गौसेवक दिनेश वाघेला, प्रदेश प्रभारी प्रेम पुनिया, जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, अपार उपाध्याय, रत्नेश विजयवर्गीय, राजेश धाकड़, डॉ उत्तम शर्मा, महेन्द्र सोनी, जयश्री राठौर, संदीप कसेरा, नरेंद्र श्रेष्ठ, अन्य योग सेवकों नगर वासियों ने दिव्य अमृत वचनों के साथ आशीष लिया। जानकारी वाघेला गो सेवा समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने दी।




