29 मई को होगा राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ नगर मंगल प्रवेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

29 मई को होगा राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ नगर मंगल प्रवेश

रतलाम- (Ratlam) परमपूज्य भारत गौरव तीर्थरक्षक शिरोमणि वात्सल्य मूर्ति राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर महामुनिराज ससंघ इंदौर मे सम्पन्न हुए भव्य पट्टाचार्य महोत्सव कार्यक्रम सम्मलित होकर गौतमपुरा बडनगर से विहार कर रतलाम नगर मे आचार्य ससंघ का 29 मई गुरुवार को प्रातः 8 बजे फव्वारा चौक, महू रोड से भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश के पूर्व सकल दिगम्बर जैन समाज रतलाम सभी समाज जन समाज प्रमुखों की प्रमुख उपस्थिति मे राष्ट्र संत विहर्ष सागर महाराज ससंघ की भव्य अगवानी करेगे।
आचार्य ससंघ जुलूस के रूप टी आई टी रोड से होते हुए चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुच कर दर्शन व वन्दना कर स्टेशन रोड महराजा रतन सिंह प्रतिमा होते हुए लोकेन्द्र भवन बैंक कालोनी पहुंचेगे। जहा आचार्य के मंगल आशीर्वचन होगे। सकल दिगम्बर जैन समाज के सभी समाज प्रमुखों ने दिगम्बर समाज के सभी समाज जनों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या मे फव्वारा चौक पहुच आचार्य ससंघ की भव्य अगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य अर्जित करे। उक्त जानकारी सकल दिगम्बर जैन समाज रतलाम, प्रवक्ता मांगीलाल जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *