गांधी सागर जल विद्युत गृह के लिए सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की भर्ती

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गांधी सागर जल विद्युत गृह के लिए सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की भर्ती

रतलाम- (Ratlam) जिला सैनिक कल्याण मंदसौर ग्रुप कैप्टन संजय दीक्षित द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी, गांधी सागर, तहसील भानपुरा, जिला मंदसौर में सुरक्षा के लिए डीजीआर रेट पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों (गनमेन)/सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है।

रतलाम जिले के इच्छुक पूर्व सैनिक अपने दस्तावेज सेवा निवृत्ति पुस्तिका, पेंशन भुगतान आदेश, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (तीन), बैंक पासबुक, पेन कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र, समग्र परिवार आईडी, समस्त दस्तावेजो की मूल एवं तीन फोटो कॉपी के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए शस्त्र लाइसेंस धारक पूर्व सैनिक को वरियता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नं 07422299117 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *