पुलिस ने नाबालिक अपहत बालक को दस्तयाब करने मे पाई सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने नाबालिक अपहत बालक को दस्तयाब करने मे पाई सफलता

27/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम के नेतृत्व मे औद्योगिक क्षैत्र थाने मे गुम हुए नाबालिक बालक की पतारासी के लिए त्वरित कार्यवाही कर अपहत बालक को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।

बुधवार को फरियादी का नाबालिक बालक बिना बताये घर से कही चला गया था। गुरुवार को फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रमांक 220/ 2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गुम बालक की पतारसी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के सीसी टीवी कैमरे चेक किए गए तथा लोगों से पूछताछ की गई। शहर के सभी थानों पर गुम बालक के फोटो भेज कर सर्चिंग कारवाई गई। पुलिस टीम द्वारा रात में भी लगातार खोजबीन करते हुए 24 घंटे की भीतर ही गुमशुदा बालक को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *