75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर मिली स्कूटी 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर मिली स्कूटी 

27/Mar/2025

ब्यूरो mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिला के सैलाना नगर के पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना का वर्ष 2023- 24 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 85% रहा जिसमे विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमावत ने 92% अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शासकीय योजना अनुसार कुमारी प्रिया को स्कूटी प्रदान की गई।

साथ ही संस्था की 12 छात्राएं जिन्हें 75% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं ,उन्हें” मध्य प्रदेश बोर्ड लैपटॉप योजना” के अंतर्गत 25 हजार की राशि प्राप्त हुई है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवं पुरे विद्यालय परिवार द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *