सैलाना का शासकीय अस्पताल के कर्मियों की बडी लापरवाही से हुई नवजात की मोत। मृतक पिता ने लगाए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का शासकीय अस्पताल के कर्मियों की बडी लापरवाही से हुई नवजात की मोत। मृतक पिता ने लगाए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

थेलागाड़ी में डालकर पत्नी को अस्पताल ले जाने लगे, तब रास्ते में ही उनकी पत्नी को डिलीवरी हो गई और बच्चे की भी मृत्यु हो गई।

27/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-  रतलाम जिले के सैलाना नगर के कालिका माता रोड निवासी कृष्णा पिता देवीलाल ग्वाला ने गुरुवार दोपहर सैलाना एसडीएम मनीष जैन को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी के गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई है। जिम्मेदार लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

प्रार्थी कृष्णा ने एसडीएम मनीष जैन को लिखित में शिकायत की कि 23 मार्च रविवार सुबह 9:00 बजे सैलाना के अस्पताल में डिलीवरी के लिए पत्नी को लेकर गए थे। जहां पर उपस्थित नर्स ने गर्भवती पत्नी को देखकर कहा कि अभी बच्चा होने में दो-तीन दिन की देरी है। इसलिए वे इसे वापस घर ले कर जाएं। उपस्थित नर्स के कहे अनुसार वे अपनी पत्नी को घर ले आए। लेकिन उसी दिन यानी 23 मार्च और 24 मार्च की दरमियानी रात 1:00 बजे उनकी पत्नी को फिर प्रसव पीड़ा हुई तो फिर वे उन्हें पुनः उसे लेकर अस्पताल गए। फिर वहां ड्यूटी नर्स ने चेकअप कर 15 घंटे का समय बताकर उनकी पत्नी को भर्ती नहीं किया। पुनः वे फिर नर्स के कहे अनुसार पत्नी को लेकर घर ले आए। शिकायत कर्ता कृष्णा का कहना है कि मात्र 1 घंटे पश्चात ही फिर उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। किसी तरह थेलागाड़ी में डालकर पत्नी को अस्पताल ले जाने लगे तब रास्ते में ही उनकी पत्नी को डिलीवरी हो गई और बच्चे की भी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता कृष्णा ने बच्चे की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन को ठहराया है एवं शिकायत में जांच कर जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 जांच की जाएगी-

कालिका माता रोड निवासी कृष्णा का शिकायती आवेदन मिला है जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की मृत्यु के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। आवेदन पर जांच की जाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। 2 दिन पूर्व भी सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार की जानकारी आने पर यह शिकायती पत्र मिलने के पूर्व ही मैंने सी.एच.एम.ओ. रतलाम को यह जानकारी देकर अवगत करा दिया था।

 मनीष जैन, एसडीएम सैलाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *