धारदार हथियार से हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धारदार हथियार से हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

27/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीते 15 व 16 मार्च की मध्य रात्रि मे दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में ओसवाल नगर में आदतन अपराधी समीर मार्बल के साथ शराब पीने के बाद शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिर समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा अपनी मोटर साइकिल से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया था। घटना पर से दीनदयाल नगर थाने पर अपराध क्रमांक 189/25 धारा 109,296, 3(5)BNS का आरोपी शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जानलेवा हमला करने वाले करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में घटना के आरोपीगण शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर रतलाम को घटना के 18 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार गया। घटना के बाद से ही आरोपी शिवम उर्फ शिवा पिता शैलेन्द्र मेहना निवासी विरियाखेड़ी हाल सिद्धार्थ नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *