वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से लखनऊ तक चलेगी जल्द
27/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल
भोपाल (Bhopal,mp)- लखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एमपी- युपी दोनों राज्यों की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में चेयर कार सीटिंग वाले 8 कोच होंगे और करीब 564 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। भोपाल रेल मंडल के मुताबिक जल्द ही नए रैंक उपलब्ध हों जाएंगे। इसके बाद नियमित शेड्यूल जारी होगा। इससे भोपाल से लखनऊ की यात्रा करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। अभी अन्य ट्रेनों से 9 से 12 घंटे तक लगते हैं। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह बीना, झांसी और कानपुर रेलवे स्टेशनों पर रूक सकती है।
पश्चिम मध्य रेलवे ने क्षेत्र नवरात्रि मेले को लेकर श्रद्धालुओं को सुविधा दी है। 30 मार्च से लगाकर 12 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थाई ठहराव देने का फैसला लिया है।




