रतलाम में सीएम मोहन यादव के काफिले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही डीजल की जगह निकला पानी, 19 इनोवा गाड़ियां थमीं
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम कृष्णकांत मालवीय सैलाना
रतलाम- (Ratlam) के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोल पंप पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बतादें की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 जून के दौरे से पहले उनके काफिले में शामिल करीब 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया। जैसे ही जानकारी सामने आई, जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और तत्काल जांच शुरू की गई। प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए सीएम के काफिले के लिए नई गाड़ियां बुलवाई ताकि कार्यक्रम में कोई बाधा न आए। इस लापरवाही पर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जांच के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
आशीष उपाध्याय (नायब तहसीलदार रतलाम)




