अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सामूहिक प्रयासों से नशामुक्त अभियान सफल होगा

रतलाम- (Ratlam) अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,रतलाम द्वारा कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागृह रतलाम में आयोजित किया गया। जिसमें चित्रकला, रंगोली, भाषण, निबंध, नाटक, गीत, खेल, योग और संगीत कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कला पथक दल द्वारा नशामुक्ति के संगीतों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, विशेष अतिथि समाज सेवी शंभु सिंह चंद्रवंशी, आनदंम जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री, किशोर सशक्तिकरण एवं बाल सरंक्षण जिला समन्वयक सुनील सेन, नोडल अधिकारी नशामुक्त भारत रत्नेश विजय वर्गीय, समाजसेवी रजनी व्यास तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय उपसंचालक संध्या शर्मा के द्वारा की गयी।

नीरज पवैया ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, इसमें परिवार, दोस्तों, समुदाय, और विभिन्न सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना होगा। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। स्कूलों, कॉलेजों, और कार्यस्थलों पर जागरूकता आवश्यक है, नशा छोड़ने वाले व्यक्ति को परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलना बहुत ज़रूरी है। एक सकारात्मक और सहायक वातावरण व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकलने में मदद करता है। उपस्थित जनों के मध्य नशे के दुष्परिणाम विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया एवं सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई साथ ही पेम्पलेट, स्टीकर का वितरण किया गया। नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्र में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पार्थ पाठक, द्वितीय यश दशोत्तर, नवीन कन्या विद्यालय के रंगोली प्रतियोगिता में अनीशा युनुस खान, रिषिका ररोतिया, रेणुका गोस्वामी, त्रकधा ग्रुप म्युजिकल ग्रुप के देव विष्णु कण्डारे, नुक्कड नाटक ग्रुप के देवेन्द्र भदौरिया, योग ग्रुप के विशाल वर्मा रहे। निबंध प्रतियोगिता में निखिल शर्मा, काजल टांक, प्रिया पाटिल तथा अन्य प्रतिभागितयों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए एवं सभी आमंत्रित अतिथियों ने समाज को नशामुक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिसौदिया, जय कैला माता संस्था पंडित विजय शर्मा, सामाजिक न्याय से दिलीप सिसौदिया, ओमप्रकाश आर्य, रोशनी हिवरे, विजयेश राठौर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *