धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला
रतलाम- (Ratlam) जिले में बीते दो दिनों से तेज मुसलाधार बारिश का हो रही है। तेज बारिश से नदी, तालाब, बरसाती नाले व झरने उफान पर दिखाई दिए।
तो वहीं दुसरी ओर रविवार को धोलावाड़ बांध का एक गेट खोला गया। जल संसाधन विभाग ने बताया कि धोलावाड़ बांध का कुल जल स्तर 395 मीटर के विरुद्ध रविवार को सांय 4:00 बजे तक 394.00 मी हो गया। जिससे बांध के कैचमेंट में वर्षा होने से पानी की आवक को ध्यान में रखते हुए शाम 6:00 बजे से बांध का एक गेट खोलकर लगभग 1200 क्यूसेक अधिशेष जल की निकासी झामर नदी में की गई। ओर कहा गया की झामर नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि ना करें। जिससे कि किसी भी प्रकार की जन हानी ना हो।




