Mpkikhabar का बड़ा असर- विधायक डोडियार ने स्कूल भवनों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को तत्काल धराशाई कर नवीन स्कूल भवन निर्माण की की मांग।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

Mpkikhabar का बड़ा असर- विधायक डोडियार ने स्कूल भवनों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को तत्काल धराशाई कर नवीन स्कूल भवन निर्माण की की मांग।

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना में mpkikhabar का बड़ा असर हुआ है। Mpkikhabar ने रविवार को सैलाना आदिवासी अंचल के अधिकतम विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में होने की खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होते ही सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को तत्काल धराशाई कर नवीन स्कूल भवन निर्माण की मांग की है।

रविवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना क्षेत्र के अंचल के स्कूल भवनों का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को तत्काल धराशाई कर नवीन स्कूल भवन निर्माण की मांग की हैं। विधायक ने ये मांग पत्र जनजातीय मंत्री, आयुक्त जनजातीय भोपाल और रतलाम कलेक्टर को पत्र लिख कर ये मांग की। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राजस्थान के झालावाड़ में हुए हादसे से सबक ले कर प्रशासन से तुरन्त इस मामले में बड़े कदम उठाने की मांग की। उन्होंने अविलंब जर्जर भवन डिस्मेंटल कर नवीन भवनों के निर्माण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *