रतलाम के गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम के गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का किया आयोजन

27/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के गीता मंदिर पर ठाकुर जसवंत सिंह राठौर लुनेरा द्वारा एकादशी संकीर्तन का आयोजन किया गया।

अरुण सोनी के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। दिल की हर धड़कन से, तेरा नाम निकलता है। कान्हा तेरे दर्शन को, तेरा दास तरसता है। जन्मो पर जन्म लेकर हार गया मोहन, दर्शन बिन व्यर्थ हुआ, हर बार मेरा जीवन। अब धीर नहीं मुझ में, कितना तू परखता है जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।पुरुषों एवं महिलाओं ने जमकर भजनों पर नृत्य किया। इस एकादशी संकीर्तन में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा व विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

ठाकुर जसवंत सिंह राठौर, रामचंद्र शर्मा, आर.एस सेठिया, गोपाल पंवार, संजय व्यास, शंकर लाल राजोरिया, प्रदीप बारोटिया, सुभाष उपाध्याय, सत्यनारायण मंत्री, आयुषी राठौर, अंजलि कटारिया, प्रिया जोशी, पुखराज राठौर, विजय व्यास, मंजुला व्यास, रमा शर्मा आदि भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *