रतलाम यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

27/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान अंतर्गत वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाएं।

सोमवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय हमराह फोर्स यातायात थाना प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. सर्वेश द्विवेदी, सउनि. मांगीलाल, प्रआर. धीरेंद्र दीक्षीत, आर. भगत सिंह, आर. मोहन धार्वे, आर. शिवकुमार, सै. विजय गोमे, सै. गोपाल डाबी एवं नगर निगम की सयुक्त टीम के सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहनो में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गई। जिसमें सैलाना बस स्टैण्ड चौराहा एवं महू रोड़ स्थित अनाज मण्डी पर आने वाले सभी पिकअप/ट्रेक्टर-ट्राली/लोडिंग वाहन एवं अन्य वाहनो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये। साथ ही वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन किये जाने के लिए समझाईश दी गई।

सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रतलाम यातायात पुलिस का सहयोग करे। रतलाम यातायात पुलिस द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पिकअप/ट्रेक्टर-ट्राली/लोडिंग व अन्य वाहनो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *