जावरा पुलिस ने मन्दिरों मे चोरी करने वाली गैंग को किया गिरफ्तार

"Spread the news, raise awareness!"

जावरा पुलिस ने मन्दिरों मे चोरी करने वाली गैंग को किया गिरफ्तार

27/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के जावरा पुलिस ने मन्दिरों मे चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मन्दिर चोरी, सुने घरों को निशाना बनाने वाले चोरो एवं आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया। जिसके अंन्तर्गत एसपी अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे जावरा औ. क्षैत्र.थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

थाने पर फरियादी भेरुलाल पिता भगत राम शर्मा उम्र 45 साल ग्राम रेवास नें रिपोर्ट कि नवरात्री का समय होने से रात्री मे करिबन 12 बजे पूजा अर्चना कर मंदीर का दरवाजा बंद करके ताला लगा दिया था। मुझे करिबन पोने 5 बजे सुबह मेरे गांव के कन्हैयालाल पाटीदार ने आवाज लगा कर जगाया और बोला कि अम्बे माता मंदीर के गेट के ताले टुटे हुए है। जो हमने देखा तो अम्बे माता मुर्ति से एक चांदी का मुकुट 2 किलो, एक चांदी का हार 400 ग्राम, एक जोड चांदी के पाइजेब 300 ग्राम, एक जोड सोने के टाप्स 10 ग्राम, एक सोने का हार 20 ग्राम तथा एक सोने की नथ 10 ग्राम नही मिले है। कोई अज्ञात बदमाश मंदीर के मेन गेट का ताला एवं गर्भ गृह का ताला तोड़ कर अंबे माता मुर्ति से कुल सोने के 4 तोला एवं चांदी के आभुषण करीबन 2 किलो 700 ग्राम चुरा कर ले गए है। जोकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। टीम गठीत की गई एवं गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी व चोरी गये मश्रुका की तलाश घटना स्थल के आसपास सीसी टीवी फुटेज, सायबर सैल की मदद, साक्ष्य एवं संदिग्धो की फोटो के आधार पर गांव गांव में अज्ञात आरोपीयो की तलाश की गई। जो तलाश के दौरान नाहरगढ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपीगणों की संलिप्तता पाई जाने की आशंका पर नाहरगढ थाने द्वारा गिरफ्तार किये आरोपीगण अशोक पिता कंवर लाल बाछडा उम्र 48 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, दीपक उर्फ माधु पिता कचरु लाल मालवीय जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, विकास पिता कचरु लाल बाछडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम काल्या खेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर को फार्मल गिरफ्तार कर पुछताछ की गई।

जोई आरोपी अशोक बाछडा ने अपने साथी दीपक उर्फ माधु बाछडा, विकास बाछडा के साथ मिलकर ग्राम रेवास में अम्बे माता मन्दिर आकर घटना करना स्वीकार किया है। आरोपी अशोक बाछडा, दीपक उर्फ माधु बाछडा, विकास बाछडा के मेमोरेण्डम के मुताबिक रेवास मन्दिर से चोरी किये जेवर एक चाँदी का मुकुट, एक चाँदी का हार, एक जो चाँदी के पायजेब, एक जोड सोने के टाप्स, एक सोने का हार तथा एक सोने की नथ को जप्त किये गये है।

गिरफ्तारशुदा आरोपीगण अशोक पिता कंवरलाल बाछडा उम्र 48 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, ने अपने साथीयो दीपक उर्फ माधु पिता कचरुलाल मालवीय जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, विकास पिता कचरुलाल बाछडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर ने अपने अन्य साथीयो के साथ मिलकर मन्दिर चौरी गेंग ने रतलाम जिले के बडावदा, पिपलोदा, नामली थाना सहित अन्य 5 जगह भी मन्दिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। जो संबंधित थाने को आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया। जिसने निम्न थाने के अपराध मे संलिप्तता होना पायी गयी।

गैंग द्वारा की गयी चोरी की घटनाएं-

जावरा औ.क्षेत्र थाना के अम्बे माता मन्दिर से चोरी अप क्र 587/05.10.24 धारा 305 (A), 331 (4) बी.एन.एस। पिपलौदा थाना के.के जैन मन्दिर से चोरी अप. क्र. 328/2024 धारा 341 (4), 305 बी.एन.एस. नामली थाने के बालाजी मन्दिर से चोरी अप.क्र. 465/ 2024 धारा 341 (4), 305 बी.एन.एस. बडावदा थाना पर अम्बा माता मन्दिर से चोरी अप.क्र. 342/ 2024 धारा 341 (4),305 बी.एन.एस. बडावदा थाना पर बाबा फरिद दरगाह से चोरी अप. क्र.315/2024 धारा ,305 बी.एन.एस.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *