जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध में कि बड़ी कार्यवाही
27/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam mp)- जिले के जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने 200 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक इनोवा कार को जप्त की है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन मे औ.क्षैत्र. जावरा थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
गठित टीम उनि प्रताप सिंह भदौरिया को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार से एक व्यक्ति डोडाचुरा भरकर मन्दसौर तरफ से फोरलेन हायवे होते हुये रतलाम तरफ जाने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर बताये अनुसार होटल प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तिराहा जावरा पहुचे। जहां नाकाबन्दी करते कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बिना नम्बर की इनोवा कार आती दिखी। जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा गया। बाद वाहन चालक को कार से उतारकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान का होना बताया। बाद सफेद रंग की इनोवा कार की तलाशी लेते कार के अन्दर 10 प्लास्टिक के काले रंग के बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 200 किलोग्राम होना पाया गया जो मौके पर डोडाचुरा एवं इनोवा कार की विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा आरोपी विकास पिता महीराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोदु थाना बज्जु जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया तथा औ. क्षैत्र. जावरा थाने पर एन, डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी विकास विश्नोई से मादक पदार्थ डोडाचुरा के सम्बन्ध मे पी आऱ प्राप्त कर मादक पदार्थ की तस्करी के अन्य स्त्रोतों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है।




