गुलमोहर कॉलोनी में मनाया फाग उत्सव
27/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- गुरुवार को गुलमोहर कॉलोनी स्थित दीपाली भाटी के घर पर फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें गुलमोहर कॉलोनी की महिला मंडल एवं आसपास की महिलाओं ने फाग उत्सव पर जमकर रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा सभी महिलाओं ने चुनरी की साड़ी का ड्रेस कोड बनाया था।
दीपाली भाटी, शालिनी शर्मा ने बताया की इस आयोजन में मुख्य रूप से राधा रानी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की भजन गायिका पूर्णिमा चौहान ने अत्यंत सुंदर राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही सभी ने भजनों पर खूब नृत्य किए। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण की गई इसमें कॉलोनी की सभी महिलाएं उपस्थिति रही।




